{"_id":"69540f83b2cb782fd006ebc0","slug":"wheat-crop-submerged-due-to-canal-overflow-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-155578-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नहर ओवरफ्लो होने से जलमग्न हुई गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नहर ओवरफ्लो होने से जलमग्न हुई गेहूं की फसल
विज्ञापन
ब्लॉक के अस्थरा और दरछुट गांव में नहर का पानी ओवरफ्लो होने से लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
मदाफरपुर माइनर सगरा, दरछुट और अस्थरा सहित दर्जनों गांव से गुजरती है। नहर की अस्थरा गांव के समीप सफाई नहीं हुई। सोमवार को नहर में पानी छोड़ दिया गया। अस्थरा के आगे पानी न बढ़ने की वजह से नहर ओवरफ्लो बहने लगी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि खेत पानी से लबालब है।
किसान काली चरण, संतराम, सुरेंद्र, राम शिरोमणि सिंह, रामश्रृंगार सिंह, किशन सिंह, विनय सिंह, शिव विजय सिंह, बंटेश बहादुर सिंह, रोहित कहार और रज्जाक की लगभग 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। नहर की सफाई के लिए ग्रामीणों ने डायल 1076 पर शिकायत की थी। उसके बाद भी नहर की सफाई नहीं हुई। इससे किसानों में नाराजगी है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन अरविंद वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।