फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Western winds increase melting, shivering people

पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई गलन, कांपे लोग

Fri, 10 Jan 2020 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Western winds increase melting, shivering people
शुक्रवार को सुबह सदर बाजार में पड़ा कोहरा। - फोटो : PRATAPGARH
पश्चिमी हवाओं ने दस्तक देकर ठंड व गलन में इजाफा कर दिया है। शुक्रवार को पछुआ के असर से बादल छट गए, धूप भी खिली, मगर लोगों को ठंड व गलन से राहत नहीं मिली। दिनभर स्वेटर, जैकेट व मफलर में लोग ठंड से ठिठुरते रहे। हालांकि बाजारों में चहल-पहल रही। इधर शाम होते ही बाजारों मेें सन्नाटा पसर गया। शीतलहर का कहर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.6 व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को रातभर आसमान में बादलों को पैठ मजबूत रही। पुरवा व पश्चिमी हवाओं के बीच द्वंद्व चलता रहा। शुक्रवार को भोर में पुरवा हवाओं को मात देकर पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में पैठ मजबूत कर ली। इससे मौसम साफ हो गया। आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल छट गए। धूप खिल गई। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई।
विज्ञापन

इससे बाजारों में चहल-पहल तेज रही। शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, सदर बाजार, भगवाचुंगी, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा पर रोज की अपेक्षा दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। ठंड के चलते बाजारों में छह बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। जगह-जगह अलाव धधकने लगे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.6 व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट
पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान में सामान्य अंतर रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ हवाओं से तापमान मेें गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed