फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Weather took a turn, drizzle accompanied by strong winds

Pratapgarh News: मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं संग हुई बूंदाबांदी

Thu, 21 Mar 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, drizzle accompanied by strong winds
मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं संग हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन


- बृहस्पतिवार को आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बुधवार को जिले के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। मौसम के करवट लेने से दोपहर में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों ने तेज हवाओं के कारण बिजली गुल हो गई। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है । मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं।


बुधवार को दोपहर में अचानक आसमान में बादल छाए और धूल भरी हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के साथ ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई, हालांकि शहर में बादल नहीं बरसे। लगभग घंटे भर हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया और शाम को ठंड का एहसास होने लगा।
विज्ञापन

बूंदाबांदी होने से मौसम सर्द हो गया। जो लोग शर्ट पहन कर घूम रहे थे, वह शाम को स्वेटर पहनने को मजबूर हो गए। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed