फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   weather in pratapgarh

उफ ये ठंड! सुन्न हो गए हाथ-पांव

Wed, 14 Jan 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 14 Jan 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
weather in pratapgarh
उत्तरी व पूर्वी हवाओं के गठजोड़ की वजह से बुधवार को जिला हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में रहा। गलन व ठिठुरन के कारण घर से सड़क तक लोग कांपते रहे। घरों में ज्यादातर लोग रजाई में सिकुड़े रहे। गर्म कपड़ोें की गठरी बन कर लोग घरों से बाहर निकले फिर भी ठंड के मारे वे हिलते नजर आए। सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, जिला व महिला अस्पताल में सरकारी अलाव कहीं नहीं जला। सुबह का तापमान गिरने से गलन काफी तेज रही।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह का तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसमविद अवध नारायण द्विवेदी ने बताया कि दोपहर में बादल और हल्की धूप होने से तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फीली हवाओं के कारण धूप बेअसर रही और गलन भी ज्यादा थी। सुबह के वक्त तापमान गिरने से बढ़ी ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। देर से बिस्तर छोड़ने का असर लोगों के काम धंधे पर भी खूब पड़ा। शहर से गांव तक की ज्यादातर दुकानें देर से खुलीं। वातावरण में सुबह के समय 91 प्रतिशत व दोपहर में 80 प्रतिशत नमी रिकार्ड की गई। मौसम और हवा का रुख देखते हुए मौसमविदों का अनुमान है कि गुरुवार को गलन और बढ़ेगी। कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई गई है। रात आठ बजे से ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। कोहरे और गलन को देखते हुए देर रात तक व्यस्त रहने वाली सड़कों व बाजारों में जल्दी ही सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed