फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Water will be given to every house from the tap: Mahendra Singh

हर घर को नल से देंगे जल : महेंद्र सिंह

Sun, 29 Dec 2019 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Water will be given to every house from the tap: Mahendra Singh
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
बाबा बेलखरनाथधाम में आयोजित अभिनंदन समारोह में कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह व राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने 8 करोड़ रुपये की लागत से 2 सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। गरीबों को छत दिलाने, शौचालय, उज्ज्वला गैस योजना, आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से करोड़ों गरीबों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

ये कार्य 70 सालों में पिछली तमाम सरकारें नहीं कर पाईं। मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकान ने कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार लोगों को रोजगार दिलाने का कार्य कर रही है। देश का कोई भी गरीब बीमारी से नहीं मरेगा। जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी हर घर के नल से जल देने की योजना शुरू की जाएगी। जिसके लिए प्रत्येक घर को जल देने का लक्ष्य रखा गया है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि किसानों को पानी के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

नहरों, माइनरों का पानी टेल तक पहुंचाने का कार्य जल शक्ति मंत्रालय कर रहा है। सिल्ट की सफाई के लिए गांव में ग्रामीण कमेटी गठित की जाएगी। यह ग्राम पंचायत की निगरानी में होगी। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी और योगी सरकार विकास का नया आयाम गढ़ रही हैं। पिछली सरकारें यह नहीं कर पाई हैं। धारा 370 व 35 ए से देश को एक नई दिशा देने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलखरनाथ धाम को दिलाया जाएगा प्रदेश में दूसरा स्थान
बाबा बेलखरनाथ धाम के सुंदरीकरण के लिए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की संस्कृति मंत्री तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर बाबा बेलखरनाथ धाम को प्रदेश में द्वितीय स्थान दिलाने का कार्य किया जाएगा।
पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा बेलखरनाथ महोत्सव: मोती सिंह
बाबा बेलखरनाथ धाम में भी अब दो दिनों का महोत्सव होगा। समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक मंत्री और केंद्र के मंत्री से मिलकर बाबा बेलखरनाथ धाम में 2 दिन का महोत्सव कराया जाएगा। जल्द से जल्द पर्यटन के मानचित्र पर बाबा बेलखरनाथ धाम चमकेगा। जनसभा को रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि पड़ोसी विधानसभा में दो बड़े भाइयों का सहयोग प्रदान है।

उनके बलबूते रानीगंज में विकास की धारा बह रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पांडे, बीपीएम लोकेश श्रीवास्तव, अधीक्षक विकासदीप पटेल, सुशील तिवारी, दिलीप गुप्ता, आशीष कुमार जायसवाल, पूर्ववाली जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, हृदय नारायण पांडे, पहलवान तिवारी, बबलू सिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र दुबे, समिति के अध्यक्ष मदन सिंह, लाल बिहारी मौजूद रहे।

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह।

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में आयोजित अभिनन्दन समारोह में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करत?

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में आयोजित अभिनन्दन समारोह में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करत?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed