फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Voters did not leave their houses, silence on booths

घरों से नहीं निकले मतदाता, बूथों पर सन्नाटा

Mon, 21 Oct 2019 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Voters did not leave their houses, silence on booths
सुबह सात बजकर दस मिनट पर मदाफरपुर बूथ पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : PRATAPGARH
सदर विधानसभा के उपचुनाव में मतदाता घरों से बाहर नहीं निकले। शहर से गांव तक के बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी बूथ पर मतदाताओं की वह लंबी कतार नहीं लगी। आलम यह रहा कि बूथों पर मतदाताओं से अधिक फोर्स नजर आ रही थी।
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में सोमवार को मतदाताओं में वोट डालने को लेकर कोई उत्साह देखने को नहीं मिला। सुबह सात से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में प्रत्याशी और चुनाव अधिकारी मतदाताओं के आने की प्रतीक्षा करते रहे, मगर मतदाता घरों से बाहर नहीं निकले। जबकि इस समय मतदाताओं के पास खेती-किसानी का भी कोई खास कार्य नहीं है।
विज्ञापन

मतदाताओं में चुनाव को लेकर बेरुखी देखने को मिली। जिला प्रशासन ने दिखावे के तौर पर इतनी फोर्स की तैनाती कर दी है कि बूथों पर मतदाता से अधिक खाकी वर्दी वाले दिखाई पड़ रहे थे। उपचुनाव में घूंघट में नजर आने वाली महिलाएं भी बूथों पर बहुत कम नजर आईं। दिनभर बूथों पर सन्नाटा पसरा रहने से पुलिसकर्मी भी चहलकदमी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता की कमी का दिखा असर
विधानसभा उपचुनाव मेें मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की थी। मतदान के दो दिन पहले शहर में रैली निकालने और सदर ब्लाक में संगोष्ठी के अलावा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ था। जिसका परिणाम रहा कि उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत इतना कम हो गया।
सदर विधानसभा के उपचुनाव में मतदाताओं में वोटिंग को लेकर बेरुखी देखने को मिली। 12 मई 2019 को हुए लोकसभा चुनाव में 52.38 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था, वहीं पांच माह के बाद हुए उपचुनाव में मतदान प्रतिशत इतना कम हो गया कि प्रत्याशियों के साथ ही अफसरों की नींद उड़ गई। दरअसल, चुनाव में मतदाताओं की बेरुखी का अंदाजा अफसरों को नहीं था।
मतदान में नहीं दिखाई दिलचस्पी, मतदानकर्मी करते रहे इंतजार
सदर विधानसभा के उपचुनाव में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जोश नजर नहीं आया। मतदाता अपने कामकाज में जुटे रहे। कोई खेतीबारी तो कोई अपने कारोबार में भागदौड़ करता नजर आया। मतदान को लेकर बहुत दिलचस्पी नजर नहीं आई।
सदर विधायक रहे संगमलाल गुप्ता के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई सदर विधानसभा की सीट पर सोमवार को अर्द्घसैनिक बलों की सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचुनाव हुआ। सुबह से ही सदर विधानसभा में चुनाव जैसा माहौल नजर नहीं आया। शहर से ग्रामीण इलाके तक के मतदाताओं में जोश नहीं दिखा। अंतू नगर पंचायत के बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।
अठगवां की रहने वाली राजदेवी अपने खेत में मजदूरों को लेकर काम कराती रहीं। पूछने पर कहा, अबे काम निपटा लीं, फिर वोट देय का समय निकालब। खेत में काम करने वाली सिरता व मंजौका ने भी कहा कि जेसी पेट भरय का अहय, पहले ऊ काम होई कि वोट देय जाई। अंतू के रहने वाले किसान रामदुलार भी अपने खेत में सरसों बोते नजर आए।

चुनाव के बारे में पूछने पर कहा, समय मिले तो जबय वोट देय। अंतू, पूरे अंती, बाबूगंज, बिहारगंज, चिलबिला, किशुनगंज, मदाफरपुर, मकूनपुर बाजार में दुकानें मतदान के दौरान खुली नजर आईं। लोग अपने कारोबार में जुटे रहे। व्यापारी आशीष ने कहा कि पहले काम-काज फिर होगा दूसरा काम। समय मिलेगा तो वोट देने जरूर जाएंगे। लोहियानगर के करीब खेतों में धान की फसल की पिटाई करने में किसान परिवार जुटा रहा। वोट देने के सवाल पर बोले कि अभी फुर्सत नहीं है। सरकारी व प्राइवेट नौकरी करने वाले मध्यम परिवार के लोग मतदान केंद्र पर वोट देने के बजाय घरों पर आराम करते नजर आए।

भुलियापुर स्थित मतदान केन्द्र पर रहा सन्नाटा।

भुलियापुर स्थित मतदान केन्द्र पर रहा सन्नाटा।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed