{"_id":"6aa98d500047ed7ace004811","slug":"governments-priority-is-to-connect-the-new-generation-with-a-preserved-and-rich-heritage-mayankeshwar-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-177805-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की प्राथमिकता, संरक्षित समृद्ध विरासत से जुड़े नई पीढ़ी : मयंकेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की प्राथमिकता, संरक्षित समृद्ध विरासत से जुड़े नई पीढ़ी : मयंकेश्वर
विज्ञापन
अजगरा महोत्सव में बोलते प्रभारी मंत्री मयंकेश्वरशरण सिंह। सूचना विभाग
पौराणिक स्थल अजगरा स्थित यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर मंगलवार को तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से हजारों वर्षों पुरानी पौराणिक कहानियां जीवंत हो उठीं। इस दौरान संवाद भी हुआ। इधर, मेला परिसर भी लोगों की भीड़ से देर शाम तक चहकता रहा।
राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अजगरा महोत्सव का शुभारंभ पौराणिक परंपरा के अनुरूप यक्ष-युधिष्ठिर संवाद के माध्यम से किया गया। पौराणिक सरोवर अजगरा पर उच्चतर प्राथमिक विद्यालय तुलसी का पुरवा के छात्र प्रियांशु वर्मा ने प्रभारी मंत्री से यक्ष का प्रश्न पूछा, जिसका प्रभारी मंत्री ने संवाद के माध्यम से उत्तर दिया।
इसी संवाद के साथ महोत्सव का उद्घाटन किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पौराणिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और विकास को लेकर विशेष रुचि रखते हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के साथ ही उसे नई पीढ़ी से जोड़ा जाए और ऐसे स्थलों को व्यापक पहचान दिलाई जाए।
विज्ञापन
द ग्रेट अजगरा डिबेट के माध्यम से अजगरा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई, जिससे लोगों में अपनी विरासत के प्रति जागरूकता और गौरव की भावना और मजबूत होगी।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि द ग्रेट अजगरा डिबेट के माध्यम से आठ प्रतिभागियों का चयन अजगरा अष्ट के रूप में किया गया है। ये प्रतिभागी 17 सितंबर को यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिलाधिकारी ने राजेश कुमार पांडेय निर्झर प्रतापगढ़ी की सराहना की। विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अजगरा महोत्सव में डाॅ. शिवानी मातनहेलिया के साथ विधायक विश्वनाथगंज ने कजरी गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. राममोहन मीना आदि मौजूद रहे।
छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन
अजगरा महोत्सव के उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।