{"_id":"6aa98dae177d99be6d079e7e","slug":"main-line-severed-during-jcb-excavation-power-out-in-14-villages-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-177746-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जेसीबी से खोदाई में कटी मेनलाइन, 14 गांवों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जेसीबी से खोदाई में कटी मेनलाइन, 14 गांवों में बत्ती गुल
विज्ञापन
चिलबिला में उपकेंद्र की चहारदीवारी बनाने के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही है। सोमवार शाम अंडरग्राउंड मेनलाइन कटने से 14 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम छह बजे गुल हुई बिजली रात करीब 11 बजे बहाल हुई। इधर, भोर में चार बजे फिर से मेनलाइन ब्रेकडाउन हो गई। इसके बाद सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
अंडरग्राउंड मेनलाइन के केबल क्षतिग्रस्त होने से ओझला, फेनहा, बेनीपुर, ताला, पड़री समेत 14 गांवों की करीब आठ हजार आबादी को परेशानी हुई। कई बार लोगों ने उपकेंद्र के कर्मचारियों को फोन किया। बिजली कर्मियों की टीम केबल को दुरुस्त करने में जुटी रही। ऐसे में लोगों को रातभर बिना बिजली के रहना पड़ा। चिलबिला एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि खामी को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
शहर में लोकल फॉल्ट ने किया परेशान
शहर में मंगलवार को दिनभर लोकल फॉल्ट की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। दहिलामऊ, कादीपुर उपकेंद्र में सबसे अधिक दिक्कत रही। तल्ख धूप में लोगों को बेहाल होना पड़ा।