{"_id":"690e3bd7a7965c619b0377bd","slug":"voter-lists-of-1148-gram-panchayats-will-be-published-in-december-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-151336-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिसंबर में 1148 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का होगा प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिसंबर में 1148 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का होगा प्रकाशन
विज्ञापन
दिसंबर में 1148 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। हर तहसील से संशोधित सूचियां तलब की गई हैं। पुनरीक्षण अभियान के बाद पंचायतों में मतदाताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन तेजी से जुटा है। राज्य निर्वाचन आयोग भी रोजाना दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। उसने चुनाव में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा का निर्धारण कर दिया है। मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण अभियान का कार्य भी पूरा हो गया है। अब प्रशासन मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट के प्रकाशन की तैयारी में जुट गया है। पांच दिसंबर को सूची के प्रकाशन की उम्मीद है।
इसके बाद दावे व आपत्तियां मांगी जाएगी। प्रशासन ने सदर, पट्टी, लालगंज, कुंडा व रानीगंज तहसील के एसडीएम से संशोधित मतदाता सूचियां उपलब्ध कराने के लिए कहा है ताकि उनकी छपाई हो सके। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में 26,19,516 मतदाता थे। इस बार इनकी संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बोले अफसर
पांच दिसंबर को मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाना है। इसके लिए सभी तहसीलों से संशोधित सूचियां मांगी गई हैं ताकि समय से उनकी छपाई हो सके। - विनोद कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत