फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers going to the funeral broke the bus by pelting stones

अंतिम संस्कार में जा रहे ग्रामीणों ने पथराव कर तोड़ी बस

Mon, 14 Feb 2022 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers going to the funeral broke the bus by pelting stones
लालगंज के रायपुर तियाई में दो बसों की भिड़ंत के बाद पथराव में तोड़ी गयी बस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
दो बसों की टक्कर के बाद अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों ने जमकर हंगामा किया। उग्र हुए लोगों ने दिल्ली से आ रही प्राइवेट बस पर पथराव कर दिया। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बीचबचाव करने पहुंचे तीन लोगों को भी अंतिम संस्कार करने जा रहे बस सवार लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को सांगीपुर के भैंसना गांव से बस पर शव लेकर लोग अंतिम संस्कार के लिए मानिकपुर जा रहे थे। लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई चौराहे पर दिल्ली से यात्रियों को लेकर आ रही प्राइवेट बस से अंतिम संस्कार में जा रही बस की टक्कर हो गई। इसके बाद अंतिम संस्कार में जा रहे ग्रामीण ने दिल्ली से आ रही बस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के चलते बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री चीखते हुए बस से उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन

रायपुर तियांई निवासी कुछ लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो पथराव कर रहे लोग उन पर टूट पड़े। मारपीट में रायपुर तियांई निवासी सद्दाम (25), शहंशाह (20) व शाहिद (22) घायल हो गए। पथराव व मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद बवाल कर रहे लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए। मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नही दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed