फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villager slit his throat while sleeping, case filed against six people of the neighborhood

सोते समय ग्रामीण की गला रेतकर हत्या, पड़ोस के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 15 Feb 2022 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villager slit his throat while sleeping, case filed against six people of the neighborhood
मानधाता के कटाता गांव में अधेड़ की हत्या के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
मानधाता थाना क्षेत्र के कटाता में घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो रहे अशोक कुमार (55) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने से पहले हत्यारोपियों ने मकान के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के कटाता गांव निवासी अशोक कुमार सोमवार की रात घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो रहे थे। परिवार के लोग घर के भीतर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार, रात में हत्या करने आए लोगों ने मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद टीनशेड के नीचे सो रहे अशोक कुमार का गला धारदार हथियार से रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार की सुबह अशोक के परिजन सोकर उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका पर घरवालों ने पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसियों के दरवाजा खोलने पर पत्नी व बेटी बाहर निकली। टीनशेड के नीचे सो रहे अशोक के पास पहुंचते ही चीख पड़ीं। अशोक खून से लथपथ पड़ा था। पूरी चारपाई खून से सनी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मानधाता पुलिस व सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक की पत्नी सीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के कपिल समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी, मगर कोई नहीं मिला। मृतक की तीन बेटियां व दो बेटे हैं। रात में अशोक के बेटे सतीश कुमार व शुभम दूसरे मकान में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed