{"_id":"57cc531b4f1c1be242317454","slug":"viligers-road-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के रवैये पर भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के रवैये पर भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी के होशि्ायारपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार की जान हादसे में नहीं गई थ्ाी। उसकी हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव नाले में फेंक दिया था। मामले में पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को बंधवा -पट्टी मार्ग पर रामकोला के करीब जाम लगा दिया। आखिरकार पुलिस ने केस दर्ज किया तब जाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। इसके बाद परजिन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
बतादें कि पट्टी कोतवाली के होशियारपुर निवासी प्रमोद कुमार उर्फ शराबी (25) पुत्र राजपत्ति बीते शुक्रवार की सुबह मछली मारने निकला था। दूसरे दिन उसका शव डंडवा नाले में मिला था। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पूरे सुखचैन निवासी कुल्लू पांडेय व उसके दो बेटों ने प्रमोद को गायब कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले को महज हादसा मानती रही। खास बात यह रही कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसके बाद भी पट्टी पुलिस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करती रही। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों संग रविवार की सुबह पट्टी बंधवा बाजार मार्ग पर शव रखकर रामकोला के करीब जाम लगा दिया।
जाम की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त करने का प्रयास करने लगी, लेकिन ग्रामीण कुल्लू पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अडे़ रहे। मृतक की मां का आरोप था कि पप्पू पांडेय की बांस की कोठ काटते समय कुल्लू पांडेय ने उसके बेटे को गायब कर देने की धमकी दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन के साथ ही सीओ पट्टी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों से बातचीत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। रिपोर्ट की काॅपी मिलने के बाद ही सड़क से ग्रामीणों ने शव को हटाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं आरोपी घर छोड़कर फरार है।