फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Video of bike theft accused tied to a tree goes viral

प्रतापगढ़ : बाइक चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधने का वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में

Sat, 20 Aug 2022 12:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

लालगंज कोतवाली के डगरारा प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षक पठन पाठन में व्यस्त थे। इस बीच तीन उचक्के वहां पहुंचे और शिक्षक विजय तिवारी की बाहर खड़ी बाइक लेकर भागने लगे। यह देख शिक्षकों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।

विज्ञापन
Video of bike theft accused tied to a tree goes viral
लालगंज के डगरारा में पेड़ से बांधा गया बाइक चोरी का आरोपी। - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

परिषदीय विद्यालय के शिक्षक की बाइक चोरी करने आए आरोपी को पेड़ से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि एक दिन पूर्व शिक्षक की बाइक लेकर भाग रहे आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई भी की। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के डगरारा प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षक पठन पाठन में व्यस्त थे। इस बीच तीन उचक्के वहां पहुंचे और शिक्षक विजय तिवारी की बाहर खड़ी बाइक लेकर भागने लगे। यह देख शिक्षकों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। यह देख दो उचक्के ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकले। जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। बताया जाता है कि बाइक चोरी के आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई करते हुए प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से बांध दिया।
विज्ञापन



पेड़ से बांधकर आरोपी से ग्रामीणों ने पूछताछ की तो वह खुद को हिरऊ का पुरवा का रहने वाला बताया। बाद में पुलिस को जानकारी हुई तो पेड़ से बंधे आरोपी को लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बाइक चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाल ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे पेड़ से किसने बांधा इस बारे में भी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed