फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   vetnari news in pratapgarh

सरकारी दवा बेचकर मालामाल हो रहे पशु चिकित्सक

Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
vetnari news in pratapgarh
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।
पशु चिकित्सालय में आने वाली दवाओं का लाभ पशुपालकों को नहीं मिल रहा है। ज्यादातर चिकित्सक सरकारी दवाओं को बाजार में बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस ओर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं पड़ रहा है। इससे किसान परेशान हैं। पशुओं के बीमार होने पर उनके इलाज के लिए न्याय पंचायतों पर शासन की ओर से पशु अस्पताल खोले गए हैं। पशुओं से संबंधित दवाएं व टीका समय-समय पर शासन चिकित्सकों को मुहैया कराता है। मगर इन सरकारी अस्पतालों से पशुपालकों को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है। कारण यह है कि मवेशियों के बीमार पड़ने पर अस्पताल में चिकित्सक खोजे नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन


गेट पर उनका नाम व मोबाइल नंबर लिखा होता है। फोन करने पर चिकित्सक सीधे पशुपालक के घर पहुंच जाते हैं। यहां बीमार मवेशी का इलाज करके दवा का पैसा वसूला कर मालामाल हो रहे हैं। साथ ही कुछ दवा और टीका को  प्राइवेट चिकित्सकों के हाथ बेच देते हैं तो कुछ लोग घर ले जाकर सुबह शाम प्राइवेट प्रैक्टिस भी करते हैं। इससे पशुपालक परेशान हैं। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार जिला पशु चिकित्साधिकारी से की, मगर उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान बाबा रामधन यादव, सुरेश, अनुराग, रामधन पटेल, ब्रम्हदेव मिश्र आदि लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पशु अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की इस खेल की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकारी पशुओ के लिए आने वाले टीका और दवा का नि:शुल्क में वितरण कराने की मांग की। इस मामले में जिला पशुचिकित्साधिकारी से बात करने का प्रयास भी किया गया, मगर उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed