फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   without inauguration, chilbila overbridge starts

टूटा सब्र का बांध, ओवरब्रिज से दौड़ने लगे वाहन

Thu, 24 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
without inauguration, chilbila overbridge starts
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
चिलबिला ओवरब्रिज के उद्घाटन का इंतजार कर रहे लोगों के सब्र का बांध गुरुवार को टूट गया। अभी तक  दो पहिया वाहन ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, मगर गुरुवार से स्कूली बस, मिनी बस के साथ ही चार पहिया वाहन दौड़ने प्रारंभ हो गए हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर चिलबिला क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम दौर में है। चिलबिला क्रासिंग पर लगने वाला जाम किसी से भी नहीं छिपा है। वर्तमान में क्रासिंग के दोनों ओर सड़क की हालत इतनी खराब है कि दो पहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। ओवरब्रिज के ऊपर से दो पहिया वाहन पहले से चल रहे थे। गुरुवार को ओवरब्रिज पर लगे अवरोध को स्थानीय लोगों ने हटा दिया।  इसके  बाद स्कूली बस, मिनी बस और चार पहिया वाहनों के दौड़ने का सिलसिला तेज हो गया है। इससे गुरुवार को क्रासिंग से गुजरने वाले यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ा। बतादें कि सांसद कुंवर हरिवंश सिंह को सीएम और केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम नहीं मिलने के कारण अभी तक उद्घाटन की तिथि निश्चित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed