{"_id":"686977614da1401cd60b3b7d","slug":"vegetable-prices-out-of-control-due-to-rain-green-coriander-prices-reach-century-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-142987-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश से सब्जियों के दाम बेकाबू, हरा धनिया का शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश से सब्जियों के दाम बेकाबू, हरा धनिया का शतक
विज्ञापन
बारिश के चलते हरी सब्जियों के दामों में भारी उछाल आया है। कई इलाकों में बारिश से सब्जियों की फसल भी बर्बाद हो गई है। बाजार में प्याज, हरा धनिया और मिर्च की आवक कम हो गई है। जिससे कीमतों में वृद्धि हुई है। शहर में दुकानों पर हरा मिर्च 80 रुपये तो हरा धनिया 100 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक रही है।
आलू, टमाटर, प्याज, भिंडी और हरा धनिया समेत सभी सब्जियों के दाम में उछाल आया है। दुकानदारों के मुताबिक मांग के सापेक्ष हरी सब्जियों की आपूर्ति कम होने से दाम में काफी अधिक वृद्धि हुई है। वहीं, लोगों का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
शहर के सब्जी विक्रेता इम्तियाज ने बताया कि इस सीजन कई सब्जियां महाराष्ट्र, हिमाचल, मप्र समेत अन्य राज्याें से आती हैं। वहां पर अधिक बारिश के कारण फसल को नुकसान हुआ है। कई हरी सब्जियां स्थानीय किसान उपलब्ध करा रहे हैं, उनके दाम में अधिक वृद्धि नहीं आई।
विज्ञापन
महुली मंडी के थोक विक्रेता मनीष सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले तक टमाटर 30 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा था, अब वह 50 रुपये प्रति किग्रा में बिक रहा है। प्याज के 15 से बढ़कर 25 रुपये प्रति किग्रा हो गई है। हरा धनिया 50 से बढ़कर 90 से 100 रुपये प्रतिकिग्रा तक बिक रहा है।
इन सब्जियों के बढ़े दाम
सब्जी- 15 दिन पहले - मौजूद दाम
-आलू- 20 -25रुपये
-प्याज- 15 -25 रुपये
-टमाटर-25 -50 रुपये
-हरा मिर्च-40 -80 रुपये
-हरा धनिया- 50 -100 रुपये
-परवल-40 -60 रुपये
-करेला-30 -50 रुपये
-कद्दू-20 -40 रुपये
-नेनुआ-20 -40 रुपये
-बैंगन- 25 -50 रुपये
-शिमला मिर्च- 60 -90 रुपये
-भिंडी-20 - 40 रुपये
(सब्जियों के दाम विक्रेताओं के अनुसार)