{"_id":"6898de54dc0c400f25018ed2","slug":"vande-bharat-train-was-standing-at-bhadri-station-for-one-and-half-hour-due-to-machine-failure-on-the-track-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-145442-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रैक पर मशीन खराब होने से डेढ़ घंटे भदरी स्टेशन पर खड़ी रही वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रैक पर मशीन खराब होने से डेढ़ घंटे भदरी स्टेशन पर खड़ी रही वंदे भारत ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे लाइन मरम्मतीकरण में लगी मशीन खराब होने से रेल यातायात घंटों बाधित रहा। इससे वंदे भारत, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
प्रयागराज-ऊंचाहार के बीच रविवार को रेलवे लाइन पर काम चल रहा था। तभी कुंडा हरनामगंज और मानिकपुर रेलवे स्टेशन के बीच शाम करीब चार बजे मशीन खराब हो गई। इससे रेल यातायात भी ठप हो गया। इसी बीच प्रयागराज से लखनऊ के रास्ते गोरखपुर होकर अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के आने का समय हो गया था। उसे आनन-फानन भदरी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। यह ट्रेन करीब एक घंटा 40 मिनट तक खड़ी रही। वहीं इंटरसिटी एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन को लालगोपालगंज समेत अन्य स्टेशनों पर रोका गया। डेढ़ घंटे बाद दूसरी मशीन से खराब मशीन को हटाया गया। इसके बाद रेल लाइन पर यातायात बहाल हो सका। ऐसे में 3.14 बजे हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन 05.51 पर दो घंटा 37 मिनट विलंब से पहुंची। इसी तरह प्रयागराज से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन के पहुंचने का समय 05:27 बजे है। यह ट्रेन 06:30 पर एक घंटा तीन मिनट की देरी से पहुंची। प्रयागराज से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय 05:16 बजे है लेकिन यह एक घंटा 50 मिनट की देरी से 07.06 बजे पहुंची।
भदरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मोहम्मद अजमल ने बताया कि रेलवे लाइन बदलने का कार्य करते समय मशीन खराब हो गई थी। इस कारण ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। दूसरी मशीन बुलवाकर लाइन को खाली कराने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।