फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   uproar in land dispute,Women beat up, broke four wheelers

जमीन विवाद में बवाल, महिलाओं को पीटा, तोड़ डाले चार पहिया वाहन

Tue, 29 Jun 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
uproar in land dispute,Women beat up, broke four wheelers
आबादी की जमीन के विवाद को लेकर सोमवार रात कंधई थाना क्षेत्र के पूरे चिरंजीव गांव में बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हमलावरों ने चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। मारपीट में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के पूरे चिरंजीव निवासी अशोक मिश्रा का पड़ोसी बिंद प्रसाद समेत अन्य लोगों से आबादी की जमीन को लेकर विवाद है। सोमवार की रात करीब दस बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोप है कि बिंद प्रसाद के परिवार के लोगों ने अशोक मिश्रा के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। जमकर मारपीट होने लगी। घर के बाहर खड़ी बाइक व चार पहिया वाहन तोड़ डाले गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीचबचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से अशोक (40), पूजा (27), कोमल (24) और सिंपल (35) घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष से ममता देवी (28), कविता (26) और निधी (21) को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अशोक मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था।

सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि बिंद प्रसाद के घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed