फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar in Goni over news of religious conversion

Pratapgarh News: धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पर गोंई में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Goni over news of religious conversion
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गोंई गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दंपती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। मौके से धार्मिक ग्रंथ भी बरामद हुआ। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोंई गांव के एक मकान में धर्म परिवर्तन के लिए लोगों के एकत्र होने की खबर पर गांव का माहौल गर्म हो गया। आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। मकान के करीब बने परिसर से ग्रामीणों ने धार्मिक ग्रंथ के साथ दंपती को पकड़ लिया। अफरातफरी के बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रकरण की जानकारी देने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों संग विहिप नेताओं का आरोप था कि गांव के एक व्यक्ति के घर पर रविवार व बृहस्पतिवार को लोग एकत्र होते हैं। दिल्ली से आने के बाद आरोपी लोगों को एकत्र कर धर्म परिवर्तन कराते हैं। इनका नेटवर्क काफी जगह पर फैला हुआ है। उधर, पुलिस धर्म परिवर्तन की घटना से इन्कार कर रही है। दिलीपपुर थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना पर वह पहुंचे थे। वहां से धार्मिक ग्रंथ मिला है। जिसे लोग पढ़ रहे थे। सभी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed