फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   up : When the SP MLA rk verma pushed with his hand, the wall of the engineering college fell down

UP : सपा विधायक ने हाथ से दिया धक्का तो भरभराकर गिर गई इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार, देखें वीडियो

Fri, 24 Jun 2022 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 07:50 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में रानीगंज से सपा विधायक आरके वर्मा विधानसभा क्षेत्र के शिवसत जंगल में बन रहे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। नौ इंच की दीवार को हाथ लगाकर जैसे ही उन्होंने हल्का सा धक्का दिया कि दीवार भरभरा कर धराशायी हो गई।

विज्ञापन
up : When the SP MLA rk verma pushed with his hand, the wall of the engineering college fell down
Pratapgarh News : विधायक के हाथ लगाते ही भरभराकर गिर गई इंजीनियरिंक कॉलेज की दीवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रानीगंज विधानसभा के शिवसत गांव में 48 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते कार्यदायी संस्था निर्माण में घटिया सामाग्री का इस्तेमाल कर रही है। बृहस्पतिवार को रानीगंज विधायक के हाथ के धक्के से दीवार गिरने के बाद जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। शुक्रवार को टीम ने निर्माण में प्रयोग की जा रहीं ईंटों और मसाला का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। 

विज्ञापन


शहर से सटे रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवसत गांव में चार साल पहले राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ। इसकी जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण निगम को दी गई है। 48 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का निर्माण कराया जाना है। दो साल तक कोरोना संक्रमण के चलते निर्माण कार्य प्रभावित रहा। कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई। इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए अब तक 22 करोड़ रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जा चुकी है। मार्च 2023 तक इसे तैयार किया जाना है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रानीगंज विधायक कॉलेज का निर्माण कार्य देखने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उनके धक्का देने से पिलर व दीवार  गिर गई। नींव भी ठोकर लगने से उखड़ गई थी। उन्होंने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने निर्माण कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।

शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के नेतृत्व में टीम ने इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण की हकीकत खंगाली और निर्माण में प्रयुक्त ईंट व मसाले की जांच कराने के लिए सैंपल लिया। मसाले को जांच  लखनऊ में होगी। जबकि ईंट की जांच लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर करेंगे। 

रोक दिया गया निर्माण कार्य
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक के धक्के से दीवार और पिलर गिरने के बाद अफसरों का शिवसत गांव में आना-जाना शुरू हो गया। जांच प्रक्रिया शुरू होने के बाद शुक्रवार को कॉलेज का निर्माण कार्य रोक दिया गया। दिनभर मजदूर अपने अस्थायी आवास में आराम करते रहे। 

पहले करीबियों ने जोर लगाकर हिलाया, फिर विधायक ने मारा धक्का
बृहस्पतिवार को रानीगंज विधायक निर्माण कार्य देखने पहुंचे थे। इलाके में इस बात की चर्चा है कि विधायक के साथ आए करीबियों ने सुबह बनाए गए पिलर व दीवार को पूरी ताकत लगाकर हिलाया। कुछ देर बाद विधायक ने धक्का मारा। जिसके बाद दीवार व पिलर ढह गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंजीनियरिंग कॉलेज के घटिया निर्माण को लेकर ट्विट किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है कि भाजपा के राज में, घोर भ्रष्टाचार का कमाल है निराला, बिन सीमेंट, इंजीनियरिंग कॉलेज की ईंटों को जोड़ डाला। 

इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था से जवाब तलब किया गया है। निर्माण की गुणवत्ता खंगालने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच के बाद अनियमितता मिलने पर कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - डॉ. नितिन बंसल, डीएम

 




इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा कि ऐसे घटिया निर्माण कार्य से सरकार युवाओं का भविष्य नहीं तैयार रही,यह उनके मौत का इंतजाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed