फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Underpass found after struggle, construction started

Pratapgarh News: संघर्ष के बाद मिला अंडरपास, शुरू हुुआ निर्माण

Mon, 19 Dec 2022 11:56 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Underpass found after struggle, construction started
कोहड़ौर के सूर्यगढ़ रेलवे क्रासिंग अंडरपास के लिए पहुंचे अधिकारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
चिलबिला और कोंहड़ौर रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले सूर्यगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को पूजन अर्चन के बाद अंडरपास निर्माण का काम शुरू हो गया। अंडरपास के लिए ग्रामीणों को एक दशक तक संघर्ष करना पड़ा था। अंडर पास निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सूर्यगढ़ में रेलवे क्रासिंग बना हुआ था। इससे दर्जनों गांव के लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होती थी। हालांकि वर्ष 2013 में रेलवे ने सूर्यगढ़ रेलवे क्रॉसिग के रास्ते को बंद कर दिया। इससे लगभग 50 गांव के लोगों के आवागमन बाधित हो गया। रास्ते के लिए ग्रामीण लगातार संघर्ष करते रहे। कई बार तत्कालीन डीआरएम सतीश कुमार के स्पेशल ट्रेन को ग्रामीणों ने रोक लिया। सूर्यगढ़ के पास स्थित एक बाग में ग्रामीणों ने धरना भी दिया।
विज्ञापन

सांसद संगमलाल गुप्ता के मांग पर रेल महकमा ने सूर्यगढ़ में अंडरपास निर्माण की मंजूरी दे दिया। सोमवार की शाम कार्यदायी संस्था के अफसरों ने पूजन के बाद रास्ते के निर्माण के लिए कार्य शुरू कराया। काम शुरू होते ही ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान ग्राम प्रधान गोविंद त्रिपाठी, कार्तिकेय द्विवेदी, डॉ. शेषराज मिश्रा, श्यामानंद मिश्रा, डॉ. विनोद पाठक, राधे कृष्ण पांडेय, गौरी शंकर तिवारी, शशिकांत तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed