फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled bike mounted with electric poll

अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से भिड़ी, महिला की गई जान

Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike mounted with electric poll
लालगंज के रामपुर बावली के समीप बिजली के पोल से बाइक टकराने से मृत महिला अमरावती। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
फोटो--
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, महिला की गई जान
बेटे संग ननिहाल जाते समय रामपुर बावली में हुआ हादसा
लालगंज(ब्यूरो)। अनियंत्रित बाइक के विद्युत पोल से टकरा जाने से महिला की जान चली गई। वह बेटे संग अपने ननिहाल जा रही थी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

लालगंज कोतवाली पूरे टीकाराम निवासी अमरावती देवी(40) पत्नी हरिश्चंद्र मौर्य गुरुवार को अपने बेटे रवि मौर्य(18) के साथ बाइक से पूरे रामचंद्र ननिहाल जा रही थी। रामपुर बावली के समीप रवि की आंख में कोई कीड़ा पड़ गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक रोड किनारे विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बेटा रवि बच गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने अमरावती को तुरंत लालगंज सीएचसी भेजा। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed