Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two youths died in a road accident, one is in critical condition, the accident happened late at night.

Pratapgarh : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक, देर रात हुआ हादसा

Thu, 04 Dec 2025 02:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 02:13 PM IST
सार

देहात कोतवाली के मादूपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया।

विज्ञापन
Two youths died in a road accident, one is in critical condition, the accident happened late at night.
सुनील साहू और संजय वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

देहात कोतवाली के मादूपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


लीलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा बाजार निवासी सुनील साहू (26) पुत्र अशोक साहू अपने साथी संजय वर्मा और मनीष के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। देहात कोतवाली के मांदूपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने सुनील मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान संजय वर्मा की भी मौत हो गई। मनीष की हालत स्थिर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मृतक सुनील कुमार साहू के पिता की दो आटा चक्की है। एक चक्की को सुनील स्वयं चलाता था। आमदनी बढ़ाने और खर्च कम करने के लिए उसने दुकान की छत पर सौर ऊर्जा का पैनल लगवाया था। वह माता पिता का अकेला था, जबकि तीन बहनों में एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दो छोटी बहनें हैं, जिनकी शादी नही हुई है। मां श्यामा देवी इकलौते बेटे की मौत से अचेतावस्था में सुध बुध खो बैठी हैं।

उधर दूसरी तरफ इनके साथी संजय वर्मा (24) पुत्र उमाशंकर वर्मा की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। संजय तीन भाइयों में बीच का था। वह हलवाई का काम कर परिवार चलाता था। उसकी मां ऊषा देवी गृहणी होकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। तीसरे साथी मनीष वर्मा उर्फ कुंदन चंदन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके पिता राम आसरे की मौत पंद्रह साल पहले आम के पेड़ से गिर कर मौत हो चुकी है, जो राजमिस्त्री का काम करते थे। वह भी सुनील की आटा चक्की पर काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को जब गांव में लाया गया तो कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed