{"_id":"645f885afbc28379c4088485","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-a-train-fear-of-suicide-pratapgarh-news-c-3-1-128752-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, आत्महत्या की आशंका
Sat, 13 May 2023 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 May 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के ढ़कवा गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता / पट्टी। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुपियामऊ व आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढ़कवा गांव के पास शनिवार की सुबह दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मानधाता थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का दिनेश कुमार यादव शुक्रवार की शाम बिना परिजनों को सूचना दिए घर से निकला था। शनिवार की सुबह भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल भेजने से पहले ही उसकी मौत हो। घटना की जानकारी से मृतक की पत्नी मालती, एक बेटी व बेटे का बुरा हाल है। मृतक की पत्नी के अनुसार मानधाता थाना क्षेत्र के भगवतगंज बाजार के पास दिनेश ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। लोग आत्महत्या का शक जता रहे हैं।
दूसरी तरफ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रेड़ी गारापुर गांव में रहने वाला मानसिक बीमारी से परेशान राहुल मौर्या शनिवार की सुबह घर से निकला। पड़ोसी गांव ढ़कवा के करीब रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पर मृतक के पिता राधेश्याम ने पहुंचकर शव की पहचान की। उन्होंने पुलिस को बताया कि राहुल कुछ वर्ष से मानसिक बीमारी से परेशान चल रहा था। लोगों का मानना है कि मृतक अपनी बीमारी से परेशान चल रहा था इसलिए उसने आत्महत्या कर लिया।