फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two student die due to drown in talaab

दो छात्रों की तालाब में डूबने से मौत

Mon, 08 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 08 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
two student die due to drown in talaab
pratapgarh news
गुड़िया पीटने गए दो छात्रों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनाएं अंतू और फतनपुर थाना क्षेत्र की हैं। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती गांव में बंडा बाबा का पुरवा में बड़ा तालाब है। रविवार को गांव के कपिल वर्मा का बेटा अंकित वर्मा (13) अपने साथियों नीलकमल, रवि, अभिषेक, दारा व जय के साथ नागपंचमी पर गुड़िया की पिटाई देखने के लिए तालाब गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक सभी तालाब में नहाने लगे। नहाने के दौरान अंकित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। शोरशराबा सुनकर गांव के कल्लू समेत अन्य लोग दौड़ पड़े। बालक के डूबने की खबर सुनते ही वे उसे पानी में तलाशने लगे। करीब पंद्रह मिनट बाद कल्लू ने अंकित को खोज निकाला। उसे बाहर निकाला गया और जीवित होने की उम्मीद में लोग उसे लेकर जिला अस्पताल भागे।
विज्ञापन


वहां डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बेसुध हो गए। मृतक अंकित कक्षा छह का छात्र था। उधर, फतनपुर थाना क्षेत्र के भीट रम्हौली का पुरवा निवासी संदीप कुमार पांडेय (20) पुत्र विनोद कुमार बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार को वह गुड़िया पीटने में दूसरों की मदद करने के लिए गांव स्थित गुड़िया तालाब की ओर चला गया। वह अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने लगा। अचानक संदीप गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथी शोर मचाने लगे। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। इस दौरान वह गहराई में चला गया। ग्रामीण उसे खोजने लगे। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। इस बीच बांस की लग्गी के सहारे उसे किसी तरह खोज निकाला गया। परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जेसीबी की खुदाई ने ले ली जान
फतनपुर थाना क्षेत्र के रम्हौली का पुरवा में स्थित तालाब में बरसात के पहले जेसीबी से खुदाई कराई गई थी। जेसीबी ने कहीं कम खोदाई की थी तो कहीं अधिक खोदाई कर दी थी। इससे तालाब में गहराई का लोगों को अंदाजा नही मिल पाता था। रविवार को संदीप भी जेसीबी से हुई खोदाई का शिकार हो गया। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि तालाब में डूबने भर का पानी है। इसी लापरवाही में वह तलाब में घुसता चला गया और अचानक गहरे पानी में समा गया। लोगों का कहना था कि यदि जेसीबी से हुई खोदाई बराबर हुई होती तो यह नौबत न आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed