फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two sides clashed in land dispute, middle-aged shot

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, अधेड़ को मारी गोली

Tue, 04 Jan 2022 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in land dispute, middle-aged shot
लालगंज सीएचसी में गोली से घायल अधेड़ से पूछताछ करते सीओ रामसूरत सोनकर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट के बाद एक अधेड़ को गोली मार दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के भागीपुर गांव में संतोष मिश्रा व सूबेदार मिश्रा के बीच जमीन को लेकर विवाद है। तीन दिन पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें संतोष कुमार मिश्र ने सूबेदार मिश्र समेत तीन पर केस दर्ज कराया था। मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। आरोप है कि संतोष कुमार मिश्र व कुलदीप ने असलहे से लैस होकर सूबेदार मिश्र पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पिटाई करते हुए सूबेदार पर फायर झोंक दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया और घायल सूबेदार को लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे। अधेड़ को गोली लगने की सूचना पर सीओ रामसूरत सोनकर भागकर अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। पीड़ित पक्ष के चंद्रभान मिश्र उर्फ नन्हे की तहरीर पर संतोष मिश्र व कुलदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed