{"_id":"64f0d6e9fe91318153049b66","slug":"two-people-including-the-contractor-were-cut-off-with-cutters-for-not-giving-the-ball-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-210964-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 37.50 लाख उधार दिए, चेक हुआ बाउंस, पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 37.50 लाख उधार दिए, चेक हुआ बाउंस, पांच पर मुकदमा दर्ज
Thu, 31 Aug 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कंपनी के काम से निदेशक ने चेक लेकर 37 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। निश्चित समय पर रकम नहीं मिली तो निदेशक ने भुगतान के लिए चेक खाते में लगा दिया। तीन बार चेक बाउंस हो गया। भुक्तभोगी ने गबन का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने लखनऊ के फिरंगी महल निवासी पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली के रहवई गांव निवासी शाहनवाज हुसैन ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह लीग इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, सरयू नगर के निदेशक मंडल में शामिल हैं। फर्म के वित्तीय लेनदेन में कुछ लोगों ने 37 लाख 50 हजार रुपये लेकर बदले में चेक दिया था।
शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि समयानुसार बैंक में तीन बार चेक लगाया गया, लेकिन खाते में रकम नहीं होने से चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने पर जब उन्होंने संबंधित लोगों को मोबाइल से कॉल की तो आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मरवा देने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित शाहनवाज की तहरीर पर पुलिस ने मो. सद्दन अंसारी, आमना अंसारी, सैम, साजी अहमद सिद्दीकी, शना सिद्दीकी निवासी जौहरी मोहल्ला फिरंगी महल लखनऊ के खिलाफ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।