{"_id":"683de144da6dc65e690b4834","slug":"two-miscreants-of-the-gang-who-looted-the-drone-camera-were-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-140907-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ड्रोन कैमरा लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ड्रोन कैमरा लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पट्टी सर्किल में ड्रोन कैमरा लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटा गया ड्रोन कैमरा, घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद हुआ। आरोपियों ने तीन लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि सहालग के दौरान लुटेरे वीडियोग्राफी करने वालों को अपना शिकार बना रहे थे। 23 मई को लौवार नहर के पास महेंद्र वर्मा और उसके चचेरे भाई से बदमाशों ने ड्रोन कैमरा समेत अन्य कीमती सामान लूटा था। इसके पहले बदमाशों ने 25 अप्रैल की रात सेतापुर और चौबेपुर के बीच झपट्टा मारकर ड्रोन कैमरा छीन लिया।
10 मई को तरदहा के पास चार बदमाशों ने ड्रोन कैमरा और 10 हजार रुपये छीना था। सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। रविवार की रात कंधई पुलिस ने उमरपुर मोड़ के पास से रामपुर बेला निवासी राजू पटेल और दिनेश पटेल को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक ड्रोन कैमरा, घटना में प्रयुक्त बाइक व तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका छह लोगों को गिरोह है, जो शादी समारोह से लौटने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। लूट के सामान बेचने से मिलने वाले रुपयों से उनका खर्च चलता है। लिखापढ़ी के बाद दोनों को जेल भेजा गया। चार फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।