फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two members Solver gang arrested in police recruitment examination, Diwan father of one accused

Police Bharti : पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, दीवान है एक आरोपी का पिता

Sat, 31 Aug 2024 02:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 02:23 PM IST
सार

यूपी एसटीएफ को प्रतापगढ़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को  धर दबोचा। यह लोग अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व करने के नाम पर बरगलाकर उनसे पैसे वसूलते थे। इनका पूरा रैकेट काम कर रहा है।

विज्ञापन
Two members Solver gang arrested in police recruitment examination, Diwan father of one accused
सिपाही भर्ती परीक्षा में गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के सदस्य। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर सॉल्व कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले सॉल्वर गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ प्रयागराज ने दबोच लिया है। इन दोनों को मानिकपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। गिरोह का सरगना यूपी बोर्ड का कोई लिपिक बताया जा रहा है। पकड़े गए एक आरोपी का पिता फतेहपुर में किसी थाने में दीवान पद पर तैनात है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन











यूपी एसटीएफ को प्रतापगढ़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को  धर दबोचा। यह लोग अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व करने के नाम पर बरगलाकर उनसे पैसे वसूलते थे। इनका पूरा रैकेट काम कर रहा है। मानिकपुर से एसटीएफ ने शुभम सोनकर और पंकज नाम के दो लोगों पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि इनका सरगना बोर्ड आफिस इलाहाबाद में तैनात एक बाबू है। आरोपी शुभम सोनकर का पिता फतेहपुर में किसी थाने में बतौर दीवान तैनात है। एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। इनके पास से परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड सहित कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed