फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two lawyers including Advocate Association President wanted for beating up Tehsildar and gangster arrested

Pratapgarh : तहसीलदार की पिटाई व गैंगस्टर में वांछित अधिवक्ता संघ अध्यक्ष समेत दो वकील गिरफ्तार, भड़का गुस्सा

Fri, 04 Oct 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 11:52 AM IST
सार

लालगंज में बीते 26 दिसंबर 2016 को तत्कालीन तहसीलदार ठाकुर प्रसाद के साथ तहसील में न्यायिक कामकाज करते समय कक्ष में अधिवक्ताओं से विवाद हुआ था। आरोप है कि कुछ अधिवक्ताओं ने तहसीलदार से हाथापाई की थी। इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार ठाकुर प्रसाद की तहरीर पर अधिवक्ता राव वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, विकास मिश्रा व आसिफ अली के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, एससीएसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Two lawyers including Advocate Association President wanted for beating up Tehsildar and gangster arrested
साथी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने तहसील गेट पर जड़ा ताला। - फोटो : संवाद

विस्तार

आठ साल पहले तहसीलदार से मारपीट करने और गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आधी रात दोनों अधिवक्ताओं को गिरफ्तारी के बाद बाघराय थाने ले जाया गया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकती। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुट गई। लालगंज से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष समेत दो वकीलों के गिरफ्तारी होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन










लालगंज में बीते 26 दिसंबर 2016 को तत्कालीन तहसीलदार ठाकुर प्रसाद के साथ तहसील में न्यायिक कामकाज करते समय कक्ष में अधिवक्ताओं से विवाद हुआ था। आरोप है कि कुछ अधिवक्ताओं ने तहसीलदार से हाथापाई की थी। इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार ठाकुर प्रसाद की तहरीर पर अधिवक्ता राव वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, विकास मिश्रा व आसिफ अली के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, एससीएसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बाद में तत्कालीन लालगंज के प्रभारी निदेशक बीपी त्रिपाठी ने अधिवक्ता राव वीरेंद्र सिंह को गैंग लीडर बताते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी। मामला अधिवक्ताओं से जुड़ा होने के कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस बीच पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की औपचारिकता भी पूरी कर दी। इस मामले के विवेचना थाना बाघराय को मिली थी। वहां की पुलिस ने अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी सीधे तौर पर न करके अपनी कागजी औपचारिकताएं पूरी करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एक दो बार पुलिस ने वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ताओं के दबाव में पीछे हटना पड़ा। आठ साल बाद बृहस्पतिवार की रात बाघराय पुलिस ने लालगंज कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर वांछित दो आरोपी अधिवक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक आरोपी संदीप सिंह वर्तमान में लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हैं, जबकि राव वीरेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। घटना में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस ने दबिश दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

उधर गिरफ्तारी के बाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष समेत दोनों वकीलों को बाघराय थाने ले जाया गया। यहां लिखापढ़ी की औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष समेत दो वकीलों की गिरफ्तारी होने से लालगंज तहसील में अधिकवक्ताओं में आक्रोश पनप गया है। बाघराय एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गैंगस्टर के वांछित दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।  उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed