फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two headmaster suspended

दो हेडमास्टर निलंबित, पांच शिक्षकों का रोका वेतन

Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों के औचक निरीक्षण में गायब रहने वाले शिक्षकों पर गाज गिरने के बाद भी अध्यापकों में भय नहीं दिखाई दे रहा है। बेलखरनाथधाम ब्लाक के प्राइमरी स्कूल आसलपुर में तैनात तीनों शिक्षक मंगलवार को गायब मिले। स्कूल में मात्र एक विकलांग उर्दू शिक्षक पढ़ाता मिला। बीएसए ने दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित करते हुए पांच सहायक अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। बेलखरनाथधाम और मंगरौरा ब्लाक के शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए बीएसए ने मंगलवार को एक दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। बेलखरनाथधाम के प्राइमरी स्कूल आसलपुर में तीन शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका राजकुमारी वर्मा, सहायक अध्यापक राजमणि पटेल, संजय सिंह बगैर किसी सूचना के गायब मिले। जबकि विकलांग उर्दू शिक्षक मो. शमीम बच्चों को पढ़ाता मिला। बीएसए ने विकलांग शिक्षक की पीठ थपथपाई और प्रधानाध्यापक राजकुमारी वर्मा को निलंबित करते हुए संजय सिंह और राजमणि पटेल के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। जौनपुर से आने वाले खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तिवारी को लापरवाही पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। प्राइमरी स्कूल प्रगासपुर में प्रधानाध्यापक मुन्नू रजक के गायब मिलने पर निलंबन और सहायक अध्यायक मो. जावेद, मो. मुश्ताक के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



मंगरौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल सरायजमुवारी में नामांकित 107 बच्चों में उपस्थित 36 मिलने पर हेडमास्टर नीलू कुमारी को नोटिस जारी किया है। प्राइमरी स्कूल सरसीडीह में साढे़ नौ बजे तक प्रभारी हेडमास्टर देवी प्रसाद मिश्र के नदारद रहने पर वेतन रोकने का आदेश दिया है। मिडिल स्कूल सरसीडीह में 36 नामांकित बच्चों के सापेक्ष आठ उपस्थित मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक वायुनंदन मिश्र को नोटिस जारी किया है। मिडिल स्कूल मधुपुर में नामांकित 206 बच्चों में सिर्फ 35 उपस्थित रहने पर हेडमास्टर प्रभा देवी को नोटिस जारी किया है। प्राइमरी स्कूल कंधई हनुमानगंज में 105 नामांकित बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 38 उपस्थित रहने पर हेडमास्टर विनोद कुमार को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed