{"_id":"f3a6311fd8fa868aa39408d307b9560e","slug":"two-bourgeois-houses-to-gain-increased-fuel-prices-pramod-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पूंजीपति घरानों को लाभ देने के लिए बढ़े डीजल के दाम - प्रमोद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पूंजीपति घरानों को लाभ देने के लिए बढ़े डीजल के दाम - प्रमोद
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (ब्यूरो)। कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने दो पूंजीपति घरानों को लाभ पहुंचाए जाने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ाए जाने की बात कही। लालगंज कैंप कार्यालय पर सांसद तिवारी ने कहा कि मजदूर दिवस पर मजदूरों को श्रद्धांजलि देने के बजाए केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों, मजदूरों व आम लोगों पर आर्थिक बोझ लाद दिया।
कहा कि सूखा बरसात व ओलावृष्टि के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बाद भी केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों व गरीबों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। तिवारी ने पंजाब प्रांत के मोगा जनपद में सोलह वर्षीय किशोरी के साथ बस में हुई बर्बरता के बाद उसकी मौत के लिए बादल परिवार पर निशाना साधा। कहा कि पंजाब में सत्ता भारी बादल परिवार की आर्बिट कंपनी की बस में जिस कदर किशोरी के साथ वहशियाना हरकत हुई, उसके लिए वहां की सरकार भी जिम्मेदार है। मामले की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नामित एसआईटी के गठन मांग की है। इस मौके पर विधायक अराधना मिश्रा मोना मौजूद रहीं।