फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Twenty years imprisonment to the accused in the kidnapping and rape of a minor

Pratapgarh News: नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म में आरोपी को बीस वर्ष का कारावास

Thu, 21 Dec 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Twenty years imprisonment to the accused in the kidnapping and rape of a minor
एडीजे और विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो आलोक द्विवेदी ने नाबालिग के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी कंधई इलाके के मोनू सोनी को दोषी पाते हुए 20 वर्ष कारावास तथा बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है । अर्थदंड की संपूर्ण राशि पीड़िता को उसके मानसिक चिकित्सीय आघात और पुनर्वास के लिए दी जाएगी। मुकदमे में नामजद प्रदीप सोनी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 18 नवंबर 2015 को शाम छह बजे वादी की नाबालिग बेटी मेला देखने गई थी। मेले में मोनू सोनी से उसकी मुलाकात हुई और वह लड़की को बहला- फुसला कर भगा ले गया।
विज्ञापन

पीडिता जब बरामद हुई तो उसने न्यायालय में बयान दिया की घटना वाले दिन मुझे मोनू सोनी ने जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठा लिया और ढकवा मोड ले गया, जहां उसका दोस्त प्रदीप सोनी अपने चार पहिया वाहन से मुंबई ले गया। पीड़िता ने बताया कि मोनू ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की ओर से विशेष लोक अभियोजक देवेश चंद्र त्रिपाठी तथा अशोक त्रिपाठी ने आरोपी को कड़ी सजा देने के लिए बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed