फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   TV journalist Sulabh's wife will get a job in Nagar Panchayat Kohdaur

टीवी पत्रकार सुलभ की पत्नी को नगर पंचायत कोहड़ौर में मिलेगी नौकरी

Thu, 24 Jun 2021 11:53 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
TV journalist Sulabh's wife will get a job in Nagar Panchayat Kohdaur
tv journalist sulabh ( file photo)
टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की पत्नी को नगर पंचायत कोहड़ौर में नौकरी मिलेगी। नगर पंचायत में वह सुपरवाइजर के पद पर कार्य करेंगी। सदर विधायक की पहल पर इसकी सारी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। एक जुलाई से वह नवसृजित नगर पंचायत में संविदा सुपरवाइजर के पद पर कार्य करेंगी।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड के रहने वाले टीवी चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव (45) 13 जून की रात कटरामेदनीगंज में संदिग्ध हाल में मृत मिले थे। वह समाचार कवरेज कर लालगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस उनकी मौत का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। उन्होंने घटना से एक दिन पहले ही पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज कर शराब माफियाओं से अपनी जान को खतरा बताया था। घटना को लेकर पत्रकारों में आक्रोश फैल गया था।
विज्ञापन

आक्रोशित पत्रकारों ने धरना-प्रदर्शन किया था। पत्रकारों ने घटना की सीबीआई जांच, परिवार को 50 लाख की सहायता राशि व पत्रकार की पत्नी रेणुका श्रीवास्तव को नौकरी की मांग की थी। टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के घर पर संवेदना प्रकट करने पहुंचे सदर विधायक राजकुमार पाल ने 21 हजार की सहायता राशि देने के साथ ही नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक के प्रयास से नवसृजित नगर पंचायत में रेणुका की नौकरी की लगभग सारी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। सदर विधायक ने बताया कि पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की पत्नी रेणुका को नगर पंचायत कोहड़ौर में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी मिलेगी। संविदा कर्मचारी के रूप में उनकी तैनाती होगी। एक जुलाई से वह नगर पंचायत कोहड़ौर में कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed