{"_id":"5e42ff7d8ebc3ee5e502ad0b","slug":"truck-talking-on-mobile-crushed-a-young-truck-pratapgarh-news-ald2682295173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
विज्ञापन
accident
चौराहे पर मोबाइल से बात कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हेा गई। चालक ने दुर्घटना के बाद ट्रक को थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के क्षतविक्षत शव को एकत्र करवाया। बाद में उसके पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस से शिनाख्त कर परिजनों को सूचन दी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर चौराहे के पास मंगलवार की शाम सडक़ के किनारे एक बाइक सवार युवक खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे टक्कर मारने के बाद कुचलते हुए निकल गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
इसके बाद आगे जाकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया। साथ ही नवाबगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के क्षतविक्षत शव को इकट्ठा करवाया। इस दौरान युवक की जेब से उसका ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। इसमें उसका नाम दीपक श्रीवास्तव (35) पुत्र अशोक श्रीवास्तव निवासी सकरौली रानीगंज अजगरा लालगंज दर्ज था। नवाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक के परिजनों को सूचना दी।