फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women from self-help groups will become literate.

Pratapgarh News: साक्षर बनेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Women from self-help groups will become literate.
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अब जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को साक्षर बनाने की मुहिम शुरू करने जा रहा है। अभियान के तहत समूह से जुड़ी जो महिलाएं अभी तक निरक्षर हैं, उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा। विभाग का मानना है कि जब महिला साक्षर होगी तभी वह समूह के हिसाब-किताब, बैंक लेनदेन और सरकारी योजनाओं को बेहतर समझ सकेगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर महिला साक्षरता कक्षाएं चलाई जाएंगी। समूह की पढ़ी-लिखी महिलाओं को ही प्रशिक्षक बनाया जाएगा, जो दूसरी महिलाओं को साक्षर करेंगी। योजना के तहत पहले चरण में निरक्षर महिलाओं को चिन्हित किया जा रहा है। डीसी एनआरएलएम देव कुमार ने बताया कि साक्षरता से महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा पर भी ज्यादा ध्यान दे सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed