फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck overturned on the side of the highway while trampling the bike rider, death

Pratapgarh News: बाइक सवार को रौंदते हुए हाईवे किनारे पलटा ट्रक, मौत

Fri, 12 May 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned on the side of the highway while trampling the bike rider, death
कोहड़ौर। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम पेंट से भरा एक छोटा ट्रक बाइकसवार को रौंदते हुए पलट गया। हादसे में बाइकसवार और ट्रक ड्राइवर दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बाइकसवार की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के अशोक कुमार पाठक शुक्रवार की शाम बाइक से कोहंड़ौर बाजार गए थे। तभी शहर की ओर जा रही मिनी ट्रक उन्हें रौंदते हुए पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक व बांदा जनपद के रहने वाला ट्रक चालक रजत दुबे को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई,जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर लिए यातायात ठप हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से बीच सड़क पर पलटी ट्रक व पेंट का ढ़ेर हटवाया तो आवागामन बहाल हुआ। घटना से मृतक के बेटे शुभम, शिवम व बेटी पूजा का बुरा हाल है।
विज्ञापन



अनियंत्रित कार पलटने से चालक घायल
मानिकपुर। स्थानीय बाजार के पास पीएनबी बैंक के करीब बृहस्पतिवार की देर रात एक कार प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर पलट गई। घटना में लखनऊ के मानस नगर का कार चालक धीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed