फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck hits rickshaw trolley, woman dies, father and son injured

Pratapgarh : रिक्शा ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल

Sat, 24 May 2025 02:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 May 2025 02:29 PM IST
सार

कोहडौर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। साथ ही हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसा शुक्रवार को रात्रि करीब 11 बजे हुआ।

विज्ञापन
Truck hits rickshaw trolley, woman dies, father and son injured
हादसे के बाद बिखरा सामान। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोहडौर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। साथ ही हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसा शुक्रवार को रात्रि करीब 11 बजे हुआ। यह सभी लोग एक तिलक समारोह से फ्रूट चाट का काउंटर लगाकर लौट रहे थे कि हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के तिलोकपुर में शशि मिश्र के यहां शुक्रवार को तिलक समारोह था। जिसमें फ्रूट चाट काउंटर लगा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद फ्रूट चाट चलाने वाले भरत लाल पटवा (55) पुत्र प्रेमलाल अपने दो पुत्रों के साथ रिक्शा ट्रॉली पर सामान लादकर पैदल घर नगर पंचायत कोहंडौर के लाखीपुर जा रहे थे। बेटा चंदन कुमार (13) और प्रियांश कुमार पुत्र सुरेश कुमार उमरवैश्य (17) फ्रूट चाट कार्य में सहयोगी के रूप में गए थे। इन्हीं के साथ लाखीपुर गांव की है एक महिला अमरावती देवी (55) पत्नी स्व. रामचंद्र कोरी जो तिलक समारोह में मजदूरी करने गई थी वह भी लौट रही थी। 
विज्ञापन


घायल चंदन ने बताया कि सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक अमरावती को टक्कर मारने के बाद ट्राली से भिड़ गया। अमरावती हाईवे पर बनी पुलिया के किनारे लगे बैरीकेटिंग से जा टकराई। सिर में गंभीर चोट लगाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह लोग रिक्शा ट्राली का सामान लेकर दूर जा गिरे। हादसा घर से 500 मीटर दूर हुआ। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। बैरिकेडिंग की पट्टियों में फंसे अमरावती देवी का शव बाहर निकलवाया गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कोहंडौर भेजा गया, जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने चंदन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उसे एसआरएन प्रयागराज भेजा गया है। मृतका अमरावती को तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो गई है। बड़ा बेटा रोहित (30) और छोटा बेटा गोविंद (24) अविवाहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed