फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Troubled youth shot dead

बीमारी से तंग युवक ने गोली मारकर दी जान

Sun, 25 Sep 2022 07:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 07:12 PM IST
सार

घटना से घर में कोहराम मचा है।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नाजियापुर निवासी नवीन उर्फ अरुण यादव काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। रात करीब 11 बजे घर के बाहर असलहे से सीने पर सटाकर खुद को गोली मार दी। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।दिलीपपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि नवीन को असलहा किसने उपलब्ध कराया।

विज्ञापन
Troubled youth shot dead

विस्तार

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नाजियापुर में शनिवार की देर रात बीमारी से तंग होकर नवीन कुमार उर्फ अरुण यादव (30) ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। घटना से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नाजियापुर निवासी नवीन उर्फ अरुण यादव काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। परिजन प्रयागराज जनपद में निजी चिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर घूम रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे घर के बाहर असलहे से सीने पर सटाकर खुद को गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के अलावा परिजन दौड़ पड़े। नवीन की हालत परिजन रोने बिलखने लगे। ग्रामीण उसे उपचार के लिए ले जाने का प्रबंध कर रहे थे। मगर इस बीच उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दिलीपपुर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से मिले असलहे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि नवीन काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार था। पांच साल से उसका उपचार चल रहा था। दो दिन पहले भी जान देने का प्रयास किया था। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

दिलीपपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि नवीन को असलहा किसने उपलब्ध कराया। इसकी छानबीन की जा रही है। अवैध असलहा देने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।
संवेदनहीन लोग बनाते रहे वीडियो
फायर की आवाज सुनकर परिजन संग गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कुछ लोग तो उसकी जान बचाने के लिए वाहन का प्रबंध करने भागे। मगर इस बीच संवेदनहीन लोग खून से लथपथ नवीन का वीडियो बनाने लगे। यह क्रम पुलिस के पहुंचने तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed