फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tree fell on the track near Umri crossing, train operation stalled for two hours

उमरी फाटक के पास ट्रैक पर गिरा पेड़, 2.10 मिनट बाधित रहा प्रतापगढ़-लखनऊ रेल मार्ग

Wed, 15 Sep 2021 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on the track near Umri crossing, train operation stalled for two hours
अंतू रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर पेड़ गिरने के बाद जगेशरगंज में खड़ी पद्मावत ट्रेन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर अंतू-जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के बीच उमरी क्रासिंग के पास बुधवार को आंधी और बारिश के बीच रेल लाइन पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस, वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी और प्रतापगढ़ आ रही भोपाल एक्सप्रेस को जगेशरगंज और अंतू स्टेशन पर रोकना पड़ा। हादसे में इलेक्ट्रिक लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। खबर मिलने पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह ट्रैक साफ कराया। आननफानन में इलेक्ट्रिक लाइन ठीक कराई। तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब 5.20 बजे तेज हवाओं और बारिश के बीच उमरी रेलवे क्रासिंग के पास रेल ट्रैक पर आम का विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। इससे इलेक्ट्रिक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस और बनारस से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को जगेशरगंज में रोक दिया गया। भोपाल एक्सप्रेस को अंतू स्टेशन पर रोका गया। कंट्रोल की सूचना पर रेलकर्मी उमरी क्रासिंग के पास पहुंचे। पेड़ हटाने के बाद ट्रैक साफ कराया। तब जाकर शाम करीब 7.30 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

यात्रियों के हंगामे से सहमे स्टेशन मास्टर, बुलानी पड़ी पुलिस
रेलमार्ग बाधित होने के बाद पद्मावत एक्सप्रेस को जगेशरगंज स्टेशन पर ही रोक लिया गया। एक घंटे तक यात्रियों ने इंतजार किया। इसके बाद भी जब ट्रेन को नहीं चलाया गया तो यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंचकर हंगामा करने लगे। यात्रियों का गुस्सा देखकर वे सहम गए। स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी के साथ आरपीएफ को दिया। रेलवे पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद भी लापरवाह बने रहे अफसर
ट्रैक पर पेड़ गिरने की जानकारी शाम 5.20 बजे कंट्रोल के साथ जिम्मेदार अफसरों को हो गई थी। इसके बाद भी अफसर लापरवाही बरतते रहे। इससे कंट्रोलरूम के अफसर परेशान होने लगे। मामला डीआरएम तक पहुंच गया। जब पूछताछ शुरू हुई तो एक घंटे के बाद अफसर कर्मचारियों के साथ उमरी क्रासिंग के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed