फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trauma center hanging due to non-tendering of building material

बिल्डिंग मैटेरियल का टेंडर न होने से लटके ट्रामा सेंटर

Sat, 21 Jul 2018 12:07 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग मैटेरियल का टेंडर न होने के कारण जिले में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटरों का काम अटक गया है। टेंडर तो दो बार निकाला गया, मगर एक भी दुकानदार सामने नहीं आया। इसके चलते निर्माण कराने वाली संस्था परेशान है।
विज्ञापन

जिले के सदर, रानीगंज, लालगंज व कुंडा तहसील में चार साल से ट्रामा सेंटर का निर्माण हो रहा है। कुंडा में जमीन के विवाद के चलते निर्माण कार्य शुरुआती दौर में ही ठप हो गया। लालगंज, सदर और रानीगंज में ट्रामा सेंटर का निर्माण तेजी से हो रहा था। बीच में बजट न मिलने के कारण काम रुक गया। एक साल पहले ही निर्माण कार्य पूरा होना था। निर्माण कराने वाली संस्था को स्वास्थ्य विभाग को अब तक ट्रामासेंटर हैंडओवर कर देना था, मगर ऐसा नहीं हो सका। ठेकेदार बजट का अभाव बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहे थे। बीच में शासन ने तीनों ट्रामा ेंटर के लिए बजट तो दिया, लेकिन एक नया पेच फंस गया। शासन ने फरमान जारी कर दिया कि निर्माण कार्य कराने वाली संस्था सामाग्री खरीदने में खेल करती है। इस लिए अब  बिल्डिंग मैटेरियल के लिए दुकान का टेंडर कराया जाए और नामित दुकान से कार्यदायी संस्था सामाग्री खरीद कर प्रयोग करे। तीन माह बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी दुकानदार को टेंडर नहीं दिया गया। इसके चलते ठेकेदार परेशान हो रहे हैं। ट्रामासेंटर का निर्माण कराने वाली संस्था के कर्मचारियों की मानी जाए तो सामाग्री समय से न मिलने के कारण कार्य ठप हो गया है। वर्ष 2018 तक ट्रामासेंटर हैंडओवर करने की तैयारी थी, मगर अब 2019 के पहले मुश्किल हैं।
विज्ञापन


टेंडर डालने को तैयार नहीं दुकानदार
बिल्डिंग मैटेरियल का टेंडर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो बार निकाला गया। मगर दुकानदार टेंडर डालने को तैयार नहीं हो रहे हैं। दोनों बार एक भी दुकानदार ने टेंडर नहीं डाला। इससे ठेकेदार और परेशान हैं। सीएमओ भी इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट मिल गया है। बिल्डिंग मैटेरियल का टेंडर भी निकाला जा चुका है। टेंडर में किसी ठेकेदार ने सहभागिता अभी तक नहीं निभाई है। इसके लिए शासन को अवगत करा दिया गया है। रानीगंज और शहर का ट्रामासेंटर करीब-करीब बनकर तैयार भी हो गया है। कुछ ही काम बचा हुआ है। जल्द ही उसे सीएमओ को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
अवधेश सिंह, जेई, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed