फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Transport department forgot to build bus stand in Raniganj

Pratapgarh News: रानीगंज में बस स्टैंड का निर्माण भूल गया परिवहन विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Transport department forgot to build bus stand in Raniganj
रानीगंज तहसील के दांदूपुर में जमीन चिह्नित करने के बाद परिवहन निगम बस स्टैंड बनाना भूल गया। विधायक रहे धीरज ओझा ने कागजी घोड़ा दौड़ाकर किसी तरह बस स्टैंड निर्माण के लिए प्रस्ताव पास कराया, निगम के अफसराें काे जमीन चिह्नित कराया, मगर पांच साल बीतने के बाद भी आज तक जमीन विभाग के नाम नहीं दर्ज हो सकी। अफसर अब स्टैंड निर्माण भूल गए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज आरएम आर सिंह ने कहा कि प्रतापगढ़ में बस स्टैंड निर्माण के लिए मंजूरी मिली थी। जमीन भी चिह्नित हो गई था। जमीन परिवहन निगम के नाम खतौनी में आज तक दर्ज नहीं हुई, इसलिए निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि एआरएम को आदेश दिया गया है कि जनप्रतिनिधियों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों से बात कर जमीन चिह्नित कराकर खतौनी में दर्ज कराएं। जिससे बस स्टैंड का निर्माण कराया जा सके। यात्रियों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed