फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Transport Corporation bus crushes woman inside depot, dies

Pratapgarh News: डिपो के अंदर परिवहन निगम की बस ने महिला को रौंदा, मौत

Mon, 23 Oct 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 23 Oct 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation bus crushes woman inside depot, dies
मृतका सरला देवी। फाइल फोटो
बस स्टैंड परिसर में परिवहन निगम की बस ने वर्कशाप में चतुर्थश्रेणी के पद पर तैनात महिला कर्मचारी को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रोडवेज चालक सियाराम गिरी सोमवार को प्रयागराज से बस लेकर प्रतापगढ़ डिपो पहुंचा। बस में सवार यात्री उतर गए। वर्कशाप के फोरमैन को चालक ने बस की चाभी दे दी। थोड़ी देर में निगम की कार्यशाला से निकला मैकेनिक दिलीप बस को आगे पीछे करने लगा। इसी बीच वर्कशाप कर्मचारी भुवालपुर निवासी सरला देवी (58) के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मैकेनिक फरार हो गया था।
विज्ञापन

इनसेट-----
पति की मौत पर सरला को मिली थी नौकरी
भुवालपुर किला की रहने वाली सरला देवी के पति जगत पाल सिंह परिवहन निगम में कर्मचारी थे। 1992 में उसकी मौत हो गई। परिवहन निगम की ओर से मृतक आश्रित कोटे में सरला को नौकरी दी गई थी। उनके दो बेटे छोड़ हैं। बड़ा बेटा धर्मराज कटरामेदनीगंज में हाॅर्डवेयर की दुकान चलाता है। जबकि छोटा बेटा कर्मराज सिंह घर पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-------
घटना की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। मामले की जानकारी आरएम को दी जा चुकी है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पीके कटियार, एआरएम।

मृतका सरला देवी। फाइल फोटो

मृतका सरला देवी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed