फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   transformer se oil chori bijili gul

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, बिजली गुल

Sun, 11 Nov 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Nov 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। रामपुर बावली के विद्युत उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख का तेल चोरी कर लिया। जिससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया और सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल हो गई। लोडर पर ड्रम रखकर चोरों ने पाइप से सप्लाई चालू रहने के दौरान तेल निकाला। नया ट्रांसफार्मर आने के बाद ही अब विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकेगी।  
विज्ञापन


लालगंज कालाकांकर मार्ग पर पूरे शिवावैश्य के समीप रामपुर बावली का विद्युत उपकेंद्र है। शुक्रवार की रात यहां लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख का तेल चोरी कर लिया। जानकारी के मुताबिक चोर केंद्र के पीछे की ओर जाने वालेे सुनसान मार्ग पर लोडर लेकर पहुंच गए। चोरों ने सप्लाई चालू रहने के दौरान हीे ट्रांसफार्मर की टंकी गैस कटर से काटकर पाइप जोड़ लिया और लोडर पर रखे ड्रम में करीब 18 सौ लीटर तेल भरकर चंपत हो गए। तेल की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। तेल चोरी होने की जानकारी केंद्र के कर्मचारियों को नहीं हो सकी और विद्युत आपूर्ति चालू रखी गई। जिससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसकी जानकारी जब कर्मचारियों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


आनन फानन में अफसरों को सूचना दी गई। वे जांच के लिए पहुंचे, लेकिन चोरों को सुराग नहीं लगा। ट्रांसफार्मर खराब होने से रामपुर बावली, अनेहरा, बटौली, शिवावैश्य, पूरे राम चंद्र, सराय संग्राम सिंह, बसंतराय, प्रताप रुद्रपुर, दरिहट, खैरापूरछेमी, शुकुलपुर समेत करीब गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार को दिनभर बिजली नहीं मिली तो ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू की। जिसके बाद उनको ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की घटना की जानकारी हो सकी। उपकेंद्र के अवर अभियंता के मुताबिक पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर पहुंचने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा। इससे सैकड़ों गांव के लोगों को तीन दिन बिजली के लिए तरसना पड़ेगा। कोतवाल ने घटना की जानकारी से इंकार किया। कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed