फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Transformer blew up, people suffered without

Pratapgarh News: ट्रांसफाॅर्मर फुंका,14 घंटे तक बिना बिजली के तड़पे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew up, people suffered without
शुक्रवार रात 11 बजे पट्टी कस्बे के ढकवा मोड चौराहे पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से मोहल्ले के लोग 14 घंटे तक बिना बिजली के रहने को मजबूर हुए। सुबह पानी की दिक्कत उठानी पड़ी। 14 घंटे बाद ट्राली वाला ट्रांसफाॅर्मर यहां पर लाया गया। तब विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

ढकवा मोड़ पर 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इसका फीडर भी अलग से है। इससे विद्युत आपूर्ति पट्टी कस्बे के सिविल लाइन, स्टेट बैंक के बगल से ढकवा मोड़ चौराहे व आसपास होती है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इस कारण उमसभरी गर्मी के बीच व्यापारी के साथ स्थानीय निवासी परेशान हो गए। विद्युत उपकेंद्र पर लोगों ने संपर्क साधा, लेकिन नतीजा नहीं निकल सका। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को पानी के लिए हुई। सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई। सुबह भीषण गर्मी के बीच ट्राॅली वाला ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। उपखंड अधिकारी एसबी प्रसाद व अवर अभियंता जयराज राजपूत ने कर्मचारियों के साथ खड़े होकर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed