फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Training will be provided in fashion designing and beautician trade

Pratapgarh News: फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन ट्रेड का मिलेगा प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Training will be provided in fashion designing and beautician trade
महिला प्रशिक्षुओं को फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

रानीगंज के जरियारी में बनकर तैयार हुए आईटीआई कॉलेज में इसी सत्र से प्रशिक्षण शुरू होगा। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल से बनकर तैयार संस्थान को प्रमुख सचिव के आदेश पर सामान्य श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। अब दो साल का प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं को महज 960 रुपये ही देने पड़ेंगे।

एससी प्रशिक्षुओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम शिव सहाय अवस्थी के आदेश पर नव निर्मित संस्थान को आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य को हैंडओवर कर दिया गया है। वहीं, आईटीआई जरियारी में महिला अभ्यर्थियों के लिए फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटीशियन ट्रेड का भी संचालन किया जाएगा। उन्हें महज 960 रुपये में प्रशिक्षण दिया जाएगा। नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि नव निर्मित आईटीआई रानीगंज जरियारी में ब्यूटीशियन और फैशन डिजाइनिंग ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed