{"_id":"658093dabd6f99e1b4048544","slug":"train-driver-dismissed-for-breaking-signal-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-9236-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सिग्नल तोड़ने के मामले में ट्रेन ड्राइवर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सिग्नल तोड़ने के मामले में ट्रेन ड्राइवर बर्खास्त
Tue, 19 Dec 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
25 जुलाई को लखनऊ से वाराणसी जा रही थी इंटरसिटी के चालक, जांच में मिली थी लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लखनऊ से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक को सिग्नल तोड़कर ट्रेन आगे ले जाने के मामले में विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। घटना 25 जुलाई की है। ट्रेन ड्राइवर वाराणसी का रहने वाला है।
इंटरसिटी 4204 एक्सप्रेस ट्रेन 25 जुलाई 2023 को लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही थी। ट्रेन मां बेल्हादेवी जंक्शन के करीब पहुंची। उस समय सिग्नल लाल था। मगर ट्रेन ड्राइवर अखिलेश कुमार ने सिग्नल पर ध्यान नहीं दिया। ट्रेन लेकर प्लेटफार्म पर चला आया। उस समय 81 नंबर गेट भी बंद नहीं था, जिससे बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी।
घटना की जानकारी पर रेल विभाग के उच्च अधिकारियों ने जांच बैठा दी थी। पांच माह से अधिक चली जांच के बाद मामले में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया। उस पर आरोप है कि उसने से यात्रियों की जान मुसीबत में डालने का प्रयास किया है। एडीआरएम शिवेंद्र शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई है।