फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ???? ?? ????? ????Traffic police to look at District and Women Hospital Gate

मरीजों को मिलेगी राहत, जिला व महिला अस्पताल गेट पर लगेगी ट्रैफिक पुलिस

Wed, 24 Jul 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
???? ?? ????? ????Traffic police to look at District and Women Hospital Gate
traffic police
जिला और महिला अस्पताल गेट पर लगेगी ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन

जाम लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई, मरीजों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला और महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब जाम का झाम नहीं झेलना होगा। दोनों अस्पतालों के गेट पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहेगी। बीच सड़क पर वाहन खड़ाकर सवारी बैठाने वाले चालकों से जुर्माना वसूलने के साथ पुलिस चालान करेगी। इससे जाम से छुटकारा मिलेगा।

जिला और महिला अस्पताल को वाहन चालकों ने पार्किंग स्थल बना लिया है। ई-रिक्शा चालक गेट पर ही खड़े होकर सवारी बैठाते और उतारते हैं। इससे आए दिन जाम लग जाता है। इमरजेंसी में आने और रेफर होने वाले मरीजों की एंबुलेंस जाम में फंस जाती हैँ। इससे मरीजों की जान का खतरा बना रहता है। मगर इस ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दे रहा था। सीएमओ की मांग पर एसपी ने जिला व महिला अस्पताल गेट पर ट्रैफिक के दो-दो सिपाहियों के साथ होमगार्ड की ड्यूटी लगा दी है। जाम लगाने वाले ई-रिक्शा चालकों के साथ मेन रोड पर खड़ी गाड़ी का चालान काटने के साथ जुर्माना वसूलने का आदेेश दिया है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए दोनों अस्पताल के गेट पर किसी भी वाहन को खड़ा करने से रोकने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed