{"_id":"1b30bd33d12e20cdfe858bc69b81d973","slug":"traffic-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीता यातायात माह, नहीं हटे सड़क पर बने वाहन स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीता यातायात माह, नहीं हटे सड़क पर बने वाहन स्टैंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़क पर ही वाहन स्टैंड बन गया है। सड़क पर दुकानदार और ग्राहकाें के वाहन का या फिर सवारी बस और टैक्सियों का कब्जा रहता है। ऐसे में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन पार्किंग की व्यवस्था नहीं बना रहा है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
रोडवेज बस स्टैण्ड रोड- रोडवेज बस अड्डे में 24 घंटे बसों का आना जाना होता है। मगर तमाम चालक बसें परिसर के बजाए सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। अंबेडकर चौराहे की ओर इलाहाबाद और फैजाबाद रूट की बसें सड़क पर खड़ी होती हैं। जिसके कारण जाम लगता है लेकिन विभागीय अधिकारियों के साथ ही पुलिस का भी इससे कोई सरोकार नहीं होता। ऐसे में दोपहिया से गुजरने वाले तो किसी तरह से निकल जाते हैं लेकिन चार पहिया वाले फंस जाते हैं।
एसबीआई मुख्य शाखा रोड- एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने चौक-कचहरी मार्ग पर रोज सैकड़ों की संख्या में मोटर साइकिल, चार पहिया वाहन खड़े होते हैं। बैंक के समय सड़क से निकलना मुश्किल होता है। कभी-कभी तो यहां जिला अस्पताल जाने वाले मरीजों का भी वाहन फंस जाता है लेकिन बैंक की ड्यूटी करने वाले सिपाही इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
पंजाबी मार्केट रोड- श्रीराम चौराहे से पंजाबी मार्केट जाने वाली सड़क पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। सड़क के दोनाें तरफ सैकड़ों दुकानें हैं। दुकानदार अपने वाहन सड़क पर खड़ा करते हैं और ग्राहकों के आने के बाद तो पूरी सड़क ही जाम हो जाती है। इस मार्ग पर दिन में चारपहिया वाहनों का आवागमन नहीं होता लेकिन दोपहिया और रिक्शावालाें की ही भीड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल होता है।
बाबागंज- इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर शहर के बाबागंज मोहल्ले में बैंक, होटलाें के साथ ही प्राइवेट संस्थानाें के सामने सड़क तक वाहनों का कब्जा रहता है। पंजाब नेशनल बैंक के पास एक प्राइवेट संस्थान में काम करने वाले और उसके ग्राहकाें की मोटर साइकिलें खड़ी होने से सड़क ही वाहन स्टैंड नजर आती है। इसके कारण हाईवे पर जाम लग जाता है।
भौरोपुर- शहर के बीचोबीच भैरोपुर में आधा दर्जन वाहनों के स्टैंड हैं। कई मार्ग की बसें, मैजिक और टेंपो के अड्डे सड़क पर ही बने हैं। सवारियां बैठाने के लिए चालक वाहन सड़क पर ही खड़ा रखते हैं। ऐसे में दोनों ओर से वाहनों के आने पर जाम लग जाता है। कई बार तो यहां हादसाें में लोगाें की मौत भी हो गई लेकिन वाहन स्टैंड सड़क से दूर नहीं किया जा सका।
कई जगह दुकानदाराें के सड़क तक अतिक्रमण करने के कारण यह समस्या बनी है। दुकानाें व प्रतिष्ठानाें के सामने जगह नहीं होने से लोग अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के सामने वाहन स्टैंड न होना भी एक समस्या है। सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका से बात कर कार्रवाई की जाएगी।
ब्रजेश कुमार मिश्र
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी