फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Traders remained closed to protest the attack on the leader Belha

व्यापारी नेता पर हमले के विरोध में बंद रहा बेल्हा

Fri, 12 Jun 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Traders remained closed to protest the attack on the leader Belha
व्यापारी नेता महादेव केसरवानी पर जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को पूरी तरह से बेल्हा बंद रहा। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारी उपद्रव की आशंका पर नजर रखने के लिए चक्रमण करते रहे। एडीएम व एएसपी पूर्वी मकंद्रूगंज पुलिस चौकी रुककर हालात पर नजर रखे हुए थे। सदर बाजार में कई थानों की पुलिस पीएसी संग डटी रही।
विज्ञापन


शहर के सदर बाजार निवासी महादेव केसरवानी को बुधवार की सुबह सोते समय घर में घुसकर गोली मारी गई थी। इस घटना के विरोध में जनपद के व्यापारी आक्रोशित हो गए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ गुरुवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। शुक्रवार को बाजार बंद रख विरोध प्रदर्शन करने के लिए व्यापारियों ने घोषणा कर दी। सुबह से ही आक्रोशित व्यापारी दुकानें बंदकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान बाइक जुलूस निकालकर व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और खुली दुकानें बंद कराईं। बाबागंज में दो होटल खुले थे। जिसे बंद कराने के लिए व्यापारियों का काफिला रुका। पहले तो होटल कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक हुई, लेकिन बाद में होटल बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


स्टेशन रोड, भंगवा चुंगी, कचहरी रोड, मीराभवन, अंबेडकर चौराहा, श्रीराम तिराहा, सदर बाजार, चिलबिला, महुली तक भ्रमण कर व्यापारियों ने खुली दुकानें बंद कराईं। हालांकि जुलूस को देखते ही लोग अपनी दुकानें बंद कर दे रहे थे। अनहोनी की आशंका से परेशान अधिकारियों ने शहर के हर चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात कर रखी थी। अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला, एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मकंद्रूगंज पुलिस चौकी से विरोध प्रदर्शन करने वालों पर नजर रखे हुए थे। कई बार शहर का चक्रमण भी किया। शहर के हर चौराहों पर थानेदार व चौकी प्रभारी लगाए गए थे। ताकि किसी तरह का विवाद न हो सके। एसडीएम सदर जेपी मिश्रा, सीओ सिटी, सीओ सदर भी शहर का भ्रमण कर हालात पर नजर रखे हुए थे। सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा, राजेंद्र केसरवानी, उमा प्रकाश अग्रहरि, शकील अहमद, अख्तर राईन, मंजीत सिंह गोविंद, संजय जैन समेत सैकड़ों व्यापारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed